
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित क्लाइमेट वीक 2026 के दौरान नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की महत्वाकांक्षी पहल “विजन टू रियलिटी मध्यप्रदेश जर्नी” का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, हरित विकास को गति देना और निवेश के नए अवसरों को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। “विजन टू रियलिटी” जर्नी के माध्यम से राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक योजनाओं को जमीन पर उतारने, उद्योगों को आकर्षित करने और पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का संतुलन बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
इस पहल से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होने, ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ने और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की उम्मीद जताई गई है। सरकार का मानना है कि यह पहल मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी ग्रीन एनर्जी राज्यों की कतार में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
