भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने समीप विकसित किए गए नमो वन का अवलोकन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने नमो वन में विकसित हरित क्षेत्र, पौधों की विभिन्न प्रजातियों और संरक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ पौधारोपण कार्यक्रम ने सामाजिक सरोकार और पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दिया।
