तिलक सिंदूर मेला: पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

इटारसी । महाशिवरात्रि के अवसर पर तिलक सिंदूर में लगने वाले वाले मेले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिवरात्रि पर तिलक सिंदूर में मंदिर भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा । 14 से 16 फरवरी तक लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में हर साल श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण एस, एसडीएम निलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र सिंह मिश्रा पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार के साथ ही मेला समिति अध्यक्ष नारायण बाबरिया मिडिया प्रभारी विनोद वारिवा हरिकिशोर मेहतो पीडब्ल्यूडी कैलाश वीलिया के साथ मेला प्रांगण वाहन पार्किंग स्टैंड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Next Post

आठ ऑनलाइन दुकानों में चोरों का धावा, पचौर क्षेत्र में टीन शेड तोड़कर लाखों की चोरी

Tue Feb 10 , 2026
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। परिवहन विभाग पचौर के समीप दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक ऑनलाइन दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर […]

You May Like