पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, हेलमेट से बची जान

सिंगरौली। शनिवार को एनएच-39 पर देवसर क्षेत्र अंतर्गत हर्रा चंदेल के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जोगिनी पुल के नीचे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे गंभीर चोट नहीं लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक डल्ला सोनझर निवासी रामलला सेन वरगवां से देवसर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोगिनी पुल के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वह पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं, लेकिन हेलमेट पहनने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़क की हालत अत्यंत खराब है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर एक हाइवा वाहन पलट चुका है, वहीं आसपास के क्षेत्र में कई अन्य वाहन भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। सड़क व पुल का निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे मार्ग संकरा (सिंगल रोड) बना हुआ है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। यदि दोनों पुलों और सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाए, तो निश्चित रूप से सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Next Post

समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया गया है: जनार्दन मिश्रा

Sat Feb 7 , 2026
रीवा। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शनिवार को मऊगंज में केंद्रीय बजट-2026 को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया है. केंद्रीय बजट 2026 देश की जनता के प्रति सरकार के कर्तव्यों को पूरा करने […]

You May Like