मां दुर्गा मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चुराया गया घंटा और साइकिल बरामद

सतना . सतना-पन्ना मुख्य मार्ग पर पन्ना नाका क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में हुई चोरी के मामले में 4 दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के पास से मंदिर से चुराया गया घंटा और साइकिल बरामद कर लिया गया. जबकि डीवीआर की तलाश की जा रही है.

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना नाका क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा मंदिर की देख रेख करने वाले प्रदीप पाण्डेय द्वारा 2 फरवरी को चोरी की घटना की शिकायत की गई थी. 1 फरवरी की रात को मंदिर परिसर से 11 किलो वजनी घंटा, साइकिल और डीवीआर चोरी हो गया था. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया. जिसके चलते प्रमुख संदेही के तौर पर सुनील स्वीपर पिता महादेव उम्र 50 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर गली नंगर 16 का नाम सामने आया. लिहाजा पुलिस ने उसे दबोचते हुए पूछताछ की. पुलिस की सख्ती के चलते सुनील ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. जिसकी तस्दीक पर पुलिस द्वारा चुराया गया घंटा और साइकिल बरामद कर ली. इसी कड़ी में चुराए गए डीवीआर की तलाश की जा रही है.

Next Post

कृष्ण नगर चौराहे पर पाइप लाइन फूटी बह गया सैकड़ों लीटर पानी

Sat Feb 7 , 2026
सतना . शहर के कृष्णनगर चौराहे पर शुक्रवार को लोगों के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई जब पाइपलाइन फूटने से सैकड़ों लीटर पानी बहने लगा. घटना सामने आने पर सक्रिय हुए ननि की पेयजल शाखा के अमले ने कुछ घंटे बाद मरम्मत करते हुए खामी को दुरुस्त कर […]

You May Like