एक्शन मोड में पुलिस कमिश्नर: पदभार संभालते ही सड़कों पर उतरे संजय कुमार, ट्रैफिक और सुरक्षा का लिया जायजा

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड़ पर नजर आ रहे हैं. मंगलवार को वह सुबह 10 बजे ही सड़कों पर निकले. व्यापम चौराहे पर बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया. ट्रैफिक समस्या को ठीक करने की इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ प्लानिंग भी बनाई. डीसीपी ट्रैफिक के साथ मौजदू अन्य पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिए. इससे पहले देर रात को पुलिस कमिश्नर हनुमानगंज थाना इलाके में ट्रैफिक व्यवस्थाओं का हाल जानने के लिए पहुंचे. थाना हनुमानगंज प्रभारी अवधेश भदोरिया इस दौरान अपनी टीम के साथ सड़कों पर सक्रिय नजर आए. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की जा रही है, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. इस दौरान पुलिस टीम वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेज, लाइसेंस और वाहन कागजात रखने के लिए जागरूक भी किया. यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों से जुर्माना वसूला और आवश्यकतानुसार चालान काटे गए.

कमिश्नर संजय कुमार ने चार्ज संभालते ही अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. कमिश्नर के इस निर्णय से बदमाशों के बीच घबराहट की स्थिति बनना भी स्वाभाविक है.

जानकारी के मुताबिक शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में लगातार वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है. पुलिस का यह अभियान अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा रहा है. बता दें कि नवागत पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. पूर्व पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र ने नए भोपाल के पुलिस कमिश्नर को पदभार ग्रहण कराते हुए शुभकामनाएं दी.

Next Post

व्यापारी के साथ 2 लाख की लूट,3 बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस 

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। सूखी सेवनिया पुलिस ने एक व्यापारी के साथ लूट करने वाले तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. व्यापारी के साथ करीब 2 लाख रूपए नगदी की लूट की घटना हुई है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालते हुए पुलिस बदमाशों की पहचान करने […]

You May Like

मनोरंजन