जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने जीजा-साले से मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक राजेश पटेल उर्फ मुटटू पटेल 36 वर्ष निवासी कटाव रानीताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि बहनोई नितिन पटेल, भतीजी सुहानी पटेल, दोस्त प्रशांत राय, राज व्यास, विजय पटेल के साथ कटाव मेला घूम रहा था.
झूला के पास गांव का नीेलेश झारिया अपने साथी दीपक मेहरा, शैलेष मेहरा, निखिल मेहरा के साथ मिला जो उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो मारपीट कर दी जिससे उसे एवं उसके बहनोई को चोट आ गई
