ट्रेफ़िक चालान को लेकर आरक्षक को पीटा, चक्काजाम, महंत ने पद छोड़ने की धमकी दी

शिवपुरी: वाहन चेक करने के मामले में पुलिस को यहां लगातार विवादों का सामना करना पड रहा है।शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग की रन्नौद पुलिस थाने के सामने यातायात के नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर रही थी। ग्राम खौद निवासी मनोज जाटव अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया, हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने चालान काट दिया। यह बात मनोन के साले नीलेश जाटव को नागवार गुजरी और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंच गया, जहां उसकी पुलिस से बहस हो गई।

बहस के दौरान नीलेश और उसके साथ आए लोगों ने पुलिस जवानों से बहस करना शुरू कर दी। यह बहस झूमाझटकी और हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटनाक्रम में आरक्षक अवधेश शर्मा के सिर में चोट आई। उधर, विवाद के बीच नीलेश की बहन भी गिर गई। इसके बाद और लोग थाने पहुंच गए और धरने पर बैठकर चालानी कार्यवाही कर रहे रन्नौद थाने की पुलिस के चार आरक्षकों पर कार्यवाही की मांग करने लगे। धरने को सूचना मिलने पर कोलारस एसडीओपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धरने की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव भी पहुंच गए। जसवंत जाटव ने रन्नौद थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

उधर धाय महादेव मंदिर के महंत ने पुलिस पर बाइक नहीं छोड़ने का आरोप लगाया। कहा-बाइक नहीं मिली तो महंत पद छोड़ दूंगा। खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि युवक को रोका था। उसने चाबी निकालकर आरक्षक को ओर फेंक दी और चला गया। कहां-गाड़ी घर पर छोड़कर आना पड़ेगा।

Next Post

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय सितारों का रहा दबदबा, लेकिन अवार्ड जीतने से चूके अनुष्का शंकर और बैंड 'शक्ति', वैश्विक मंच पर गूंजा भारतीय संगीत

Mon Feb 2 , 2026
लॉस एंजिल्स | लॉस एंजिल्स में आयोजित संगीत के सबसे प्रतिष्ठित ’68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स’ में इस साल भारतीय कलाकारों ने अपनी कला का लोहा तो मनवाया, लेकिन अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गए। भारत की ओर से सबसे बड़ी उम्मीद सितार वादक अनुष्का शंकर से थी, जिन्होंने 13वीं बार […]

You May Like