तीन दिवसीय आईएफएस मीट-2026 का शुभारंभ, वानिकी सम्मेलन से हुआ आगाज़

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में वानिकी सम्मेलन एवं भारतीय वन सेवा (आईएफएस) मीट-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही राजधानी में तीन दिवसीय आईएफएस मीट-2026 की औपचारिक शुरुआत हुई।

इस आयोजन में भारतीय वन सेवा के अधिकारी अगले तीन दिनों तक भोपाल रह कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन आज वानिकी सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारियों ने भी सहभागिता कर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

आयोजन के दूसरे दिन कल पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. पी.वी. गंगोपाध्याय को मध्यप्रदेश के वनों की सुरक्षा, संरक्षण और बेहतरी के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

सुदृढ़ सड़क नेटवर्क ही गांवों के समग्र विकास की कुंजी है – मंत्री राकेश शुक्ला

Fri Jan 30 , 2026
भिंड: नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्राम पचेरा में सड़क निर्माण का भूमिपूजन करते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क ही गांवों के समग्र विकास की कुंजी है। सड़कें बनने से विकास कार्य सीधे जन-जन तक पहुंचते हैं और ग्रामीण […]

You May Like