भीलवाड़ा में सराफा की दुकान में आग लगी

भीलवाड़ा, (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सराफा दुकान में अचानक आग लग गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र गुलमंडी में टॉवर की एक सराफा दुकान में अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। संकरी गली और बाजार में भीड़ होने के कारण आसपास के दुकानदारों में भी घबराहट फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। अग्निशमन कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि आग अन्य दुकानों तक नहीं फैली।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

 

Next Post

सडक़ हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Thu Jan 29 , 2026
जबलपुर: शहर व ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। खमरिया पुलिस के मुताबिक त्रिलोकपुरी गोस्वामी निवासी मानेगावं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चम्पानगर गेट के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9237 के चालक ने उसे […]

You May Like