दो युवकों, दो महिलाओं ने की खुदकुशी

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में दो युवकों, दो महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। तीन ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की है तो एक ने फांसी लगाकर जान दे दी है।गोरखपुर पुलिस ने बताया कि श्रीमति राजकुमारी यादव 42 वर्ष निवासी साईनगर नयागांव ने जहर का सेवन कर लिया जिसे इलाज के लिए बुधवार रात्रि मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान रात्रि 12:30 बजे मौत हो गई। इसी प्रकार सिहोरा थाने में सोनू पटेल 35 वर्ष निवासी ग्राम जुनवानी खुर्द ने मंगलवार को सूचना दी कि दोपहर लगभग 2 बजे उसके भाई संतोष पटेल 40 वर्ष ने घर में रखे जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि हिमांशु यादव 20 वर्ष निवासी रांझी करोंदी ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए भाई राहुल यादव द्वारा मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान हिमांशु यादव की मौत हो गयी। इसी प्रकार अधारताल ने बताया कि जीवन रैकवार 42 वर्ष निवासी अब्दुल हमीद वार्ड कटरा अधारताल ने फांसी लगा ली जिसे परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

दहेज के लिए मेडिकल नर्स को प्रताडि़त कर रहा ससुराल पक्ष

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ नर्स को दहेज लोभी दहेज की डिमांड कर प्रताडि़त कर रहे है। पीडि़ता ने तंग आकर थाने में पति, सास, ननद, नंदोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति पुष्पा हदरया 36 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर दुर्गा […]

You May Like