बनखेड़ी। तिंसरी में स्थित आर्या वेयरहाउस में मंगलवार को तौली गई अमानक मूंग सांसद ने परिजनों की निकली है। जिसे वेयरहाउस संचालक एवं सर्वेयर ने पास की थी। मूंग तौलकर शासकीय वारदानों में रखा गया था। जिसकी कुल मात्रा 154 बोरी है। तहसीलदार अंजू लोधी ने मंगलवार रात आर्य वेयर हाउस पहुंची तथा आनन फानन में तुली तुलाई अमानक मूंग को वारदानों से खाली कराकर साथ ही स्थल पंचनामा एवं कथन लिए है।समनापुर में अमानक मूंग खरीदी का खुलासा
उधर,बनखेड़ी विकासखंड के समनापुर में अंधेरे में अमानक मूंग खरीदी का खेल उजागर हुआ है। गणपति वेयरहाउस में सड़ी-गली मूंग मिली। चांदोन निवासी प्रमोद चौधरी की मूंग पर कार्रवाई हुई, जबकि खेतों में गन्ना था।
वहीं शासकीय वारदानों में रखी अमानक मूंग प्रमोद पिता मेहरबान चौधरी ग्राम चांदोन निवासी की है जो कि रिश्ते में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के भतीजे है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रमोद चौधरी के नाम से जो जमीन है, उसे सिकमी पर दिया है तथा उस जमीन पर गन्ना की फसल खड़ी है। एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव ने बताया फिलहाल मेरे पास जांच प्रतिवेदन नहीं आया है।
इनका कहना है
हमें निरीक्षण में अनियमितता मिली थी। दोषियों पर कार्यवाही हेतु जांचप्रतिवेदन एसडीएम मैडम को भेजा है।
अंजू लोधी
तहसीलदार
