सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर किए पार

इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. देर रात घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर ने अलमारी में रखे सोना चांदी के कीमती जेवर समेट लिए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी अनुपम शुक्ला पिता रामलोचन शुक्ला उम्र 40 साल निवासी मिलेनियम सिटी कॉलोनी, ग्राम बजरंग पालिया थाना क्षिप्रा हैं. घटना रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है.

अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अंदर घूसा किया और अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिए. चोरी गए सामान में आठ जोड़ी चांदी की पायजब, एक चांदी का कमरबंद, सात जोड़ी चांदी की बिछिया, बच्चों के दो चांदी के करधोने, करीब 5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, 12 ग्राम की सोने की झुमकी, नाक के चार सोने के कांटे, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का हाई चंद्रमा और करीब 3 ग्राम वजनी सोने का पेंडल शामिल है. फरियादी ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत बिल देखने के बाद स्पष्ट हो पाएगी. क्षिप्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोर की तलाश कर रही है.

Next Post

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को पीटा

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. समय सीमा के बाद दुकानें बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी से होटल संचालक और उसके बेटे ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमला भी […]

You May Like