घर का ताला तोड़कर नकदी जेवरात चोरी

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.रात करीब 1 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच शिवाजी नगर स्थित एक मकान को निशाना बनाया गया.

33 वर्षीय फरियादी गणेश पिता सुरेश दिघे निवासी शिवाजी नगर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी करीब 30 ग्राम वजनी पुरानी इस्तेमाली सोने की मोती की माला, लगभग 5 ग्राम वजनी सोने के टॉप्स और 88 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. परदेशीपुरा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला कायम कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर का पर्स चोरी

Tue Jan 27 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में अस्पताल परिसर के भीतर एक महिला डॉक्टर का पर्स चोरी हो गया. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 27 वर्षीय फरियादी डॉ. सृष्टि भास्कर निवासी एमआईजी ने पुलिस को बताया कि अरविंदो हॉस्पिटल कैंपस स्थित […]

You May Like