नगर निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने तिरंगा फहराकर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

ग्वालियर: महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, मुनीश सिंह सिकरवार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में 77वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। हम सभी यह संकल्प लें कि अपने शहर एवं देश के विकास के लिए निरंतर मिलकर प्रयास करेंगे।

Next Post

हॉकी इंडिया ने सविता पूनिया, बलदेव सिंह को पद्म श्री सम्मान मिलने पर बधाई दी

Mon Jan 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज सविता और पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बलदेव सिंह को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। भारतीय हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी, सविता ने 20 साल की उम्र में अपना सीनियर अंतरराष्ट्रीय पर्दापण […]

You May Like