7 साल से आदेश ठंडे बस्ते में, जर्जर अस्पताल भवन बना हादसे का खतरा

सलामतपुर: रायसेन जिले के सांची विकासखंड में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित लगभग 50 साल पुराना उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हालत में खड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इस भवन को गिराने के आदेश रायसेन कलेक्टर ने 14 अक्टूबर 2019 को ही लोक निर्माण विभाग को दे दिए थे, लेकिन 7 साल बीतने के बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ।

जर्जर भवन में जगह-जगह दरारें हैं और इसके गिरने की आशंका बनी हुई है। इसी परिसर में अस्पताल स्टाफ के आवास भी हैं और रोजाना आसपास के करीब 40 गांवों से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए यहां आते-जाते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में पास के एक गांव में स्कूल की दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत की घटना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने सबक नहीं लिया।
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का कहना है कि भवन की स्थिति की जानकारी होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग उदासीन बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Next Post

‘‘ग्वालियर फूलबाग एक्सपीरियंस जोन’’ के काम की शुरूआत

Tue Jan 13 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ‘‘ग्वालियर फूलबाग एक्सपीरियंस जोन’’ के काम की शुरूआत कर दी है। बैजाताल की ओर से मोतीमहल के बाहरी हिस्से की दीवारों का संरक्षण करने का काम शुरू कर दिया गया है। बैजाताल के इस भाग के पाथवे को नये सिरे से बनाने के लिये कॉबल […]

You May Like