दहेज की मांग के लिए सताया, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस

इंदौर: महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया पलक, निवासी बड़ी ग्वालटोली ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह नरेन्द्र निवासी ईदगाह रेड, लकड़ पिठा, रतलाम से हुआ था।

विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। फरियादिया का आरोप है कि दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया गया और प्रताड़ना दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति नरेन्द्र के साथ ही ससुर वासूदेव, सास मनोरमा और ननद स्नेहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कल होगा संघ के स्वर शतकम का आयोजन, सह सरकार्यवाह रामदत्त आएंगे

Tue Jan 13 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत एक अभिनव कार्यक्रम स्वर शतकम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम 14 जनवरी बुधवार को सांय 4 बजे अटल सभागार जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित […]

You May Like

मनोरंजन