लाईन मेन के सूने घर से आभूषण ले गए चोर

जबलपुर: गोराबजार थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले एमपीईबी में पदस्थ लाईन मेन के सूने घर का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।
पुलिस ने बताया कि कमल कुमार सैनी 58 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी गोराबजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमपीईबी में लाईन मेन ग्रेड 2 के पद पर विजयनगर सम्भाग में पदस्थ है।

घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में कटनी गया था। कटनी से घर वापस आया तो दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गये देखे पीछे का दरवाजा टूटा था चैक करने पर पूजा वाले रूम में रखी आलमारी टूटी हुयी थी लॉकर में रखे सोने के एक जोड़ी टाप्स, तीन रिंग, दो बेंदी, दो चूड़ी, एक नथ, दो टाप्स, एक हार, चांदी की एक जोड़ी पायल, गायब थे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

लोहड़ी पर्व पर सीएम डॉ यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल: पावन पर्व लोहड़ी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोहड़ी का पर्व समृद्धि, उल्लास और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। डॉ. यादव ने अपने संदेश में […]

You May Like