एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि नये सीईओ की नियुक्ति तक वह पद पर बने रहेंगे। एयर इंडिया बोर्ड ने एक समिति का गठन किया है, जो आने वाले महीनों में उनके उत्तराधिकारी का चयन करेगी।

एयर इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री विल्सन ने साल 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने की अपनी मंशा से अवगत करा दिया था और तब से वह यह सुनिश्चित

करने में लगे थे कि संगठन और नेतृत्व टीम इस बदलाव के लिए तैयार हो।

श्री चंद्रशेखरन ने पिछले चार साल में श्री विल्सन के नेतृत्व और योगदान के लिए उनकी सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 के बाद आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं, नये विमानों की डिलीवरी में देरी, रेट्रोफिट कार्यक्रमों

पर प्रभाव, भू-राजनीतिक और अन्य चुनौतियां में उन्होंने अपनी टीम के साथ दृढ़ता और संकल्प का परिचय दिया। श्री विल्सन ने कहा कि पिछले चार साल के उनके कार्यकाल में निजीकरण के बाद एयर इंडिया में चार एयरलाइंस का सफल अधिग्रहण और विलय हुआ। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र से निजी क्षेत्र की कार्यप्रणाली

की ओर बदलाव हुआ है। नेतृत्व टीम, कार्यबल, संस्कृति और काम करने के तरीकों में भी सुधार हुआ है। इसमें सिस्टम का पूर्ण आधुनिकीकरण, नये उत्पादों की शुरुआत, बेहतर सेवा मानकों का लागू होना, और बेड़े में 100 अतिरिक्त विमानों का शामिल होना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी प्रशिक्षण अकादमी, दो फ्लाइट सिमुलेटर सुविधाएं, एक फ्लाइंग स्कूल और एक नयी रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा की शुरुआत भी की गयी है।

उन्होंने कहा, “ अब जब ये आधारभूत कार्य स्थापित हो चुके हैं और 2027 से लगभग 600 विमानों के ऑर्डर की डिलीवरी शुरू होने से पहले का एक छोटा अंतराल है, तो अगले चरण के लिए जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का यही सही समय है। ”

 

 

Next Post

रीवा संभाग ई आफिस में लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर

Tue Apr 7 , 2026
रीवा। प्रशासनिक नवाचार के तहत ई आफिस व्यवस्था लागू की गई है. अब कार्यालयों के अंदर तथा अन्य कार्यालयों में फाइलों का संचालन ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है. ई आफिस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करके रीवा संभाग में संभागीय रैंकिंग में अक्टूबर माह से लगातार प्रदेश में […]

You May Like

मनोरंजन