
जबलपुर। घमापुर थाना चुंगी चौकी में बीती रात फिर बमबाजी हुई। बदमाशों ने पीड़ित परिवार को चेतावनी दी है कि तुम शिकायत करते जाओ, हम हमला करते रहेंगे।
पुलिस ने बताया कि नीलम थदानी 27 वर्ष निवासी भगवान टेंट हाउस चुंगी चौकी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार को उसका भाई जय थदानी दुकान बंद कर रहा था उसी समय हर्ष ठाकुर, यश ठाकुर उसके भाई को रोड़ में गाली गलोज करते हुये निकले, उसके भाई ने गाली देने से मना किया तो यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर, भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर गाली गलौज करते हुये उस पर और परिजनों पर हमला किया था। आरोपी भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर पार्षद जीतू ठाकुर के भाई हैं। सोमवार रात्रि फिर बदमाशों ने बमबाजी कर दी जिसमें पुलिस ने समर्थ सिंह, ऋषभ वर्मा, अभि के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाश धमकी दे रहे हैं कि शिकायत करते जाओ, हम हमला करते रहेंगे। सोमवार करीबन 10.35 बजे भगवान टेन्ट हाऊस के सामने दो बम फूटे। नीलम थदानी ने बताया कि समर्थ सिंह ठाकुर, ऋषभ वर्मा, अभि तीनों के द्वारा बम चलाकर भाग गये हैं। मौके पर बम के अवशेष भी मिले हैं।
