डॉ रश्मि वर्मा की इलाज के दौरान मौत, 23 दिन से चल रहा था इलाज

भोपाल। एम्स की डॉक्टर रही रश्मि वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई. रश्मि पिछले 23 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. सोमवार को उनकी मौत की सूचना आने पर साथी डाक्टरों ने दुख व्यक्त किया. एम्स प्रबंधन ने परिवार के लोगों को शव सौंप दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक डा रश्मि की मौत की वजह ब्रेन डैमेज होना बताया जा रहा है. आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उन्हें पिछले कई दिनों से रखा गया था. अस्पताल में तमाम चिकित्सकीय प्रयास के बाद रश्मि की जान नहीं बच पाई. रश्मि ने एनेस्थीसिया हाई डोज ली थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी. एम्स के डॉक्टरों और स्टाफ ने डा रश्मि की मौत पर अपूरणीय क्षति बताया.

डा. रश्मि की देखरेख में डाक्टरों की टीम और अन्य स्टाफ लगा पिछले कई दिनों से लगा था. उनके सहयोगी डाक्टरों की तरफ से हर पल मामले की लगातार अपडेट भी ली जा रही थी. इस मामले में एम्स प्रबंधन की तरफ से गठित की गई और कमेटी के सदस्य कारणों का पता लगाने में जुटे रहे. कमेटी में शामिल जिम्मेदार डाक्टरों की टीम पूरे मामले को गंभीरता से देख रही थी.

सामने आई जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को डा रश्मि को अस्पताल में नियमों का उल्लघंन करने के मामले को लेकर नोटिस जारी की गई थी. इस नोटिस को लेकर वह लगातार तनाव में चली गई. डा रश्मि को अपने घर में बेहोशी की हालत में देखकर उनके पति उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे थे. रश्मि के परिजनों की तरफ से हालांकि इस पूरे मामले में कोई भी आरोप किसी पर भी नहीं लगाए गए हैं.

Next Post

रांची रॉयल्स को हराकर जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने दर्ज की पहली जीत

Mon Jan 5 , 2026
रांची, 05 जनवरी (वार्ता) जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने सोमवार को रांची रॉयल्स को हराकर महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की। आज यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने रांची रॉयल्स […]

You May Like