उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

पारा 42 डिग्री पार, धूप ने झुलसाया
जबलपुर: एक साथ सक्रिय पांच मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके साथ ही  उसस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को पारा 42 डिग्री पार रहा। दिनभर धूप ने लोगों को झुलसाया।   मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस समेत अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के चलते मौसम बदला है।

आज जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में गरज चमक के साथ आंधी व बूंदाबांदी की सम्भावना जताई गई है।   रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है।  सुबह के समय आद्रता 42 और शाम को 27 थी।  उत्तर-पश्चिमी हवाएंं 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली

Next Post

मैहर से दर्शन कर लौटे युवक ने लगा ली फांसी

Mon Jun 10 , 2024
तीन दिन से था लापता, झाडियों में मिला शव            जबलपुर: मैहर से दर्शन कर लौटे एक लापता युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीन दिन बाद उसका शव खितौला थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर की दूरी पर खेत की झाडिय़ों में फांसी […]

You May Like