
परासिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भ्रष्टाचार की बातें सामने आने के मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर पालिका परिषद परासिया का घेराव कर भ्रष्टाचार का पुतला दहन करेगी। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्ताशय की जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल राय ने बताया कि बीते दिनों नगर के कुछ जागरूक लोगों ने सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष और ठेकेदार के बीच कमिशन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल करते हुए नगर पालिका में पनप रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया है जिससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा नीत नगर पालिका में जमकर कमीशन खोरी चल रही है इसी मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया 8जनवरी को पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस नपा कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार का पुतला दहन करेगी। कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी ने इंदौर में दूषित पेयजल से हुई दर्जनों मौत के मामले में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में भले ही भाजपा सरकार विकास के वादे करें लेकिन जमीनी हकीकत सब कुछ बयां कर रही है।
