डबरा वायपास को लेकर डीपीआर बनाने को मिली मंजूरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का निजी कंपनी से एग्रीमेंट

ग्वालियर: लंबे समय से चली आ रही डबरा बायपास की मांग को अब विराम लगने वाला है क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा डबरा वायपास निर्माण को लेकर निजी कंपनी से डीपीआर बनाने का एग्रीमेंट हुआ है। निजी कंपनी द्वारा करीब 15 किलोमीटर दूरी के इस ईस्टर्न बायपास की डीपीआर 9 माह में तैयार की जाएगी।
गौरतलब है कि डबरा वासियों द्वारा डबरा में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाह से डबरा बायपास निर्माण की मांग की थी.

जिसको लेकर सांसद कुशवाह द्वारा विगत माह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर एक पत्र सौंप कर डबरा बायपास निर्माण का अनुरोध किया था जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपनी सहमति जताते हुए डबरा बायपास बनाने की मंजूरी दी थी सांसद भारत सिंह कुशवाह के प्रयासों से लंबे समय से चली आ रही डाबरा वायपास की मांग को अब विराम लगने जा रहा है । करीब 15 किलोमीटर दूरी वाले इस ईस्टर्न बायपास को लेकर एनएचआई द्वारा भोपाल- इंदौर फील्ड कॉरिडोर बनाने वाली कंपनी मेसर्स इंटरकॉन्टिनेंटल कंसल्टेंट्स एंड टेक्नोक्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से एग्रीमेंट किया है यह कंपनी 9 माह के अंदर डबरा बायपास की डीपीआर तैयार करेगी।

जिसके तहत वन विभाग, नगर पालिका, पीडब्लूडी, पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित भू अधिकरण एवं मुआवजा सहित अन्य स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। निजी कंपनी द्वारा उक्त डीपीआर में तैयार करने में 9 माह का समय लगेगा डीपीआर बनने के बाद टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई की जाएगी और बाईपास के निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वाईपास बनने से डबरा में लंबे से समय से चली आ रही जाम की स्थिति से निजात मिलेगी ।

साथ ही दतिया, भितरवार एव करेरा जाने का रास्ता भी सुगम होगा। सांसद भारत सिंह ने डबरा बायपास की डीपीआर को मिली मंजूरी एवं अनुबंध पर खुशी जताते करते हुए कहा है कि इससे डबरा वासियों को बड़ी सौगात मिलेगी और डबरा विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Next Post

माधव नेशनल पार्क में लाई नई बाघिन वन विभाग के लिए बनी चुनौती

Sat Jan 3 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में लाई गई नई बाघिन वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बांधवगढ़ के जंगलों से ‘आवारा’ घोषित कर शिवपुरी भेजी गई यह बाघिन जंगली एकांत के बजाय इंसानी बस्तियों के शोर को पसंद कर रही है। रिहायशी इलाकों के प्रति इसका […]

You May Like

मनोरंजन