ग्रामीण क्षेत्रों में कंजर गिरोह सक्रिय, किसान एकजुट, कलेक्टर ऑफिस घेरेंगे

जावरा। जावरा और पिपलोदा क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में एकजुट होकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

बुधवार शाम को ग्राम रोला में आयोजित बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने करणी सेना परिवार प्रमुख शेरपुर को अपनी व्यथा सुनाई। बैठक में रोला के अलावा सुजानपुरा, नेतवाली, गोंदीधर्मशी, मोरिया, रणायरा गुर्जर, रीछा गुर्जर, रिंगनोद सहित आसपास के कई गांवों के सेंकड़ों किसान और ग्रामीण शामिल हुए। कंजरो से प्रभावित लोगों ने बताया कि राजस्थान के चोमला, पाटन और टोकड़ा क्षेत्रों में बसे कुछ कंजर डेरों से आने वाले गिरोह द्वारा विद्युत मोटर, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, गाय-भैंस जैसी कीमती चीजें चोरी की जा रही हैं। चोरी के बाद दलालों के माध्यम से फिरौती वसूली की जा रही है। इसके अलावा चोरी नहीं करने की एवज में किसानों से अनाज और नकद राशि की मांग की जाती है। हफ्ता नहीं देने पर मारपीट और सामान चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थानों में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

एक किसान ने बताया कि अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से खरीदा वाहन चोरी हो गया, लेकिन थाने में शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही दिखाई और कहा, हम तेरी गाड़ी की रखवाली करेंगे क्या? जीवनसिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। जब भी आप मुसीबत में होंगे, मैं आपके साथ खड़ा हु। हम सब जानते हैं कि चोरियां कौन कर रहा है। मैं आपके साथ उन कंजरो के गांव चलूंगा। यदि चोरियां बंद नहीं हुईं तो कलेक्टर ऑफिस घेरेंगे, संबंधित कंजरो के डेरों को भी घेरेंगे। दो-चार दिन में तारीख निकालकर उनके गांव जाएंगे। मुख्यमंत्री को भी पता चलना चाहिए कि इन गांवों के लोग आज भी गुलाम जैसे जी रहे हैं। पुलिस और कुछ गिरोहों की मिलीभगत के आरोप गंभीर हैं। पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम है, यदि चोरियां बंद नहीं हुईं तो थानों और कंजरो के डेरों पर पहुंचेंगे। इस समस्या का संपूर्ण समाधान होगा।

एकजुट होने का लिया संकल्प-

शेरपुर नेे कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा, लेकिन चोरियां बंद कराई जाएंगी। ग्रामीणों ने इस आश्वासन से उत्साहित होकर करणी सेना के साथ एकजुट होने का संकल्प लिया। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के खिलाफ अब किसान और ग्रामीण आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता और सीमावर्ती इलाकों से आने वाले कंजर गिरोहों की गतिविधियां लंबे समय से चर्चा में हैं। ग्रामीणों की माने तो पुलिस की नाक के नीचे ये वारदातें हो

Next Post

प्रतिबंधित डोर से उड़ रही पतंग, फिर कटा युवक का गला

Thu Jan 1 , 2026
उज्जैन। प्रतिबंधित चाइना डोर ने फिर बाइक सवार का गला रेत दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, घाव गले की हड्डी तक होना सामने आया है। वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर हालत पर निगरानी रख रहे हैं। नीलगंगा क्षेत्र की राजीव रत्न मल्टी में […]

You May Like