एप्पल की यह सफलता बदलते ग्राहक व्यवहार को दर्शाती है। पहले भारत में ज्यादातर लोग एंट्री‑लेवल और मिड‑रेंज फोन ही खरीदते थे, लेकिन अब महंगे स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है।
अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आसान क्रेडिट, कैशबैक जैसे विभिन्न ऑफर्स की बदौलत आईफोन 16 अब भारत का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है, जिसने चीन की वीवो के सबसे लोकप्रिय बजट मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने 2025 के पहले 11 महीनों में आईफोन 16 के करीब 65 लाख यूनिट्स बेचे और इसके साथ ही यह भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। एप्पल ने इस अवधि में एंड्रॉएड फोन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।
