भैरुंदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर को चार बस्तियों में विभाजित कर सकल हिंदू समाज के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. माधव बस्ती में 16 जनवरी को प्रात: 10 बजे से परशुराम संस्कार केंद्र पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार को माधव बस्ती में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक परंपरा के अनुरूप वेद मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया, तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ. इस अवसर पर मातृशक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की. श्रद्धा, अनुशासन व सामूहिक सहभागिता का वातावरण पूरे परिसर में देखने को मिला. भूमि पूजन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेमनारायण पेठारी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ममता विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश लखेरा, ओम शांति परिवार से उर्मिला दीदी एवं विमल कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य राजेश पंवार, कैलाश धावरे, मुकेश शर्मा, दीपक मीणा, पंकज सोलंकी, पंकज यादव, अनीता लखेरा, रजनी शर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे. वक्ताओं ने संघ शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुएसम्मेलन को अधिकाधिक सहभागिता के साथ भव्य रूप देने का आह्वान किया. इसके अंतर्गत बस्ती के विभिन्न स्थलों एवं मंदिरों पर भजन संध्या, हनुमान चालीसा पाठ, प्रभात फेरी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समिति ने समाज के सभी वर्गों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.
