दिल्ली ने सौराष्ट्र को तीन विकेट से हराया

अलुर, 29 दिसंबर (वार्ता) नवदीप सैनी (तीन विकेट/नाबाद 34) और प्रिंस यादव (दाे विकेट) के बाद प्रियांश आर्य (78) और तेजस्वी दहिया (53) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने सोमवार को विजय हजारे ट्राफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सौराष्ट्र को सात गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया।

आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 320 रनों का स्कोर खड़ा किया। विश्वराज जाडेजा ने 104 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए 115 रनों की पारी खेली। वहीं रुचित अहीर 65 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 95 रन बनाये। समर गज्जर (41), कप्तान हार्विक देसाई (28) और चिराग जानी (17) रन बनाकर आउट हुये। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिये। प्रिंस याद को दो विकेट मिले। हर्ष त्यागी और अर्पित राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 48.5 ओवर में सात विकेट पर 321 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली। तेजस्वी दहिया 51 गेंदों में (53), हर्ष त्यागी 45 गेंदों में (49), नीतीश राणा (37), आयुष डोसेजा (24) और अर्पित राणा (14) रन बनाकर आउट हुये। महत्वपूर्ण समय नवदीप सैनी ने 29 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 34) रनों की पारी खेली। प्रिंस यादव तीन रन बनाकर नाबाद रहे। सौराष्ट्र के लिए हितेन कानबी और चिराग जानी ने दो-दो विकेट लिये। चेतन साकरिया ,अंकुर पंवर और प्रेरक मांकड़ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को 2-0 से हराकर राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब ने जीता खिताब

Mon Dec 29 , 2025
सूरत, (गुजरात) 29 दिसंबर, (वार्ता) राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने सोमवार को वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय हॉकी मैदान पर आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को 2-0 से हराकर तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 जोन ए और बी का खिताब जीता। रितु रानी हॉकी को हराकर […]

You May Like