मध्यप्रदेश ने केरल को 47 रनों से हराया

अहमदाबाद 29 दिसंबर (वार्ता) हिमांशु मंत्री (93) की शानदार बल्लेबाजी के बाद शुभम शर्मा (तीन विकेट), सारांश जैन और शिवांग कुमार (दो-दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मध्यप्रदेश ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में केरल को 47 रनों से शिकस्त दी।

आज यहां केरल ने टॉस कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अंकित शर्मा (चार विकेट) और बाबा अपराजित (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर केरल ने बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश को 46.1 ओवर में 214 के स्कोर पर समेट दिया। मध्यप्रदेश के लिए हिमांशु मंत्री ने 105 गेंदों में सात चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। इसके अलावा त्रिपुरेश सिंह ने (37), हर्ष गवली (22), आर्यन पांडे (15) और यश दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया। केरल के लिए अंकित शर्मा ने चार विकेट लिये। बाबा अपराजित को तीन विकेट मिले एम डी निधीष और ईडन ऐपल टॉम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी केरल की टीम मध्यप्रदेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 40.1 ओवर में 167 के स्कोर पर सिमट गई और मुकाबला 47 रनों से हार गई। केरल के लिए शराफ़ुद्दीन ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। सलमान निजार (30), विष्णु विनोद (20), कप्तान रोहन कुन्नुमल (19), मोहम्मद अजहरुद्दीन (15) और अंकित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। मध्यप्रदेश के लिए शुभम शर्मा ने तीन विकेट लिये। सारांश जैन और शिवांग कुमार को दो-दो विकेट मिले। त्रिपुरेश सिंह, आर्यन पांडे और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 दिसंबर (वार्ता) श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले आखिरी और पांचवें टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम क्लीन स्वीप करन साल का सफल समापन करने उतरेगी। वहीं श्रीलंका के पास इस मैच में जीत दर्ज आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर होगा। भारत इस पूरी सीरीज में क्लिनिकल […]

You May Like