कठरिया मार्केट में लगी भीषण आग,कपड़ों की दुकान जलकर खाक

बीना। मंडी बामोरा के कठरिया मार्केट में रविवार रात भीषण आग लग गई। यह आग राहुल कठरिया के मकान के नीचे संचालित कपड़ों की दुकान में लगी, जिससे करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, दुकानदार के अनुसार इस घटना में दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, राहुल कठरिया का मकान मंडी बामोरा की दूसरी लाइन में स्थित है।इसके ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों की दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। रविवार रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई।आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें देखकर तुरंत दुकान मालिक और उनके परिवार को सूचित किया।परिवार ने समय रहते मकान खाली कर दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आग की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।इसके बाद रिफाइनरी, कुरवाई, खुरई और बीना से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए,लेकिन दुकान की अधिक गहराई और भीतर तक पानी न पहुंच पाने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग काफी देर तक धधकती रही और दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।कपड़ों की दुकान में खाक, कारणों की जांच जारी यह कपड़ों की दुकान प्रमोद कठरिया और अजय कठरिया की बताई जा रही है। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामग्री रखी हुई थी।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Next Post

भागवत कथा और सत्संग से समाज में सदाचार, नैतिकता और समरसता की भावना होती है मजबूत: सीएम डॉ. यादव

Mon Dec 29 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भागवत कथा और सत्संग से समाज में सदाचार, नैतिकता और समरसता की भावना मजबूत होती है। कथा और सत्संग आध्यात्मिक अनुभूति और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम भी है। कथा श्रवण और सत्संग से मन तृप्त होता है और जीवन संवरता […]

You May Like