ईरानी डेरे से फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

भोपाल: ईरानी डेरा इलाके में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ की है. देर रात को जोन-4 मयूर खंडेलवाल की अगुवाई में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों की सख्त और सुनियोजित कार्रवाई के चलते वांछित अपराधियों को दबोचा गया है.

ऑपरेशन के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. पकड़े गए अपराधी लंबे समय से फरार थे और इनकी तलाश मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों की पुलिस भी कर रही थी. फिलहाल पकड़ में आए आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में इस कार्रवाई से और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Next Post

नववर्ष पर पुलिस करेगी सख्त निगरानी, 35 सदस्यीय टीम ब्रेथ एनालाइज़र से करेगी जांच

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर:नववर्ष के अवसर पर ड्रिंक एंड ड्राइव की रोकथाम के लिए 35 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित कर उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम में ब्रेथ एनालाइज़र के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त टीम आज से ही शहर के प्रमुख […]

You May Like