सरंपच ने भी पति के साथ मिलकर की थी मारपीट, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में महिला सरंपच ने पति के साथ मिलकर उप सरपंच के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक आशीष कुमार विश्वकर्मा निवासी, उप सरपंच है। मंगलवार शाम 6 बजे उप यंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा फोन से बुलाया की नवीन भवन सैलवारा में बन रहा है वहां पर आ जाओ, तब वह पहुंचा तो शाम सात बजे सैलवारा सरपंच पति शरद सिह उर्फ जगबंधन गोंड ने बिना कोई बात पर मारपीट।

उसकी पत्नी सरपंच जानकी बाई गोंड भी पहुंच गई थी जिसने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर सरपंच और उसके पति पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं जगबन्धु सिंह कुंजाम ने भी आशीष पर मारपीट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Next Post

मंदिर में चोरी, दान पेटी में रखी चढ़ोत्तरी ले गए चोर

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में चोर एक मंदिर में धावा बोलकर दान पेटी का ताला तोडक़र चढ़ोत्तरी ले गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। पिसनहारी की मढिय़ा गढ़ा पुरवा जबलपुर आया एवं देखा तो संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पाश्र्वनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर पिसनहारी […]

You May Like