मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को आठ पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.71 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा मंगलवार को 5.50 पैसे मजबूत होकर 89.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये में आज भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह सात पैसे की बढ़त में 89.56 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 89.51 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। बीच कारोबार में यह 89.83 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। अंत में 89.71 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही।
