
सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की मंसानुरुप भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई और लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के विशिष्ट आतिथ्य एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, केके तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में जिले भर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के पूर्व भारत माता के लाडले सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की स्वच्छता कर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के पूर्व स्मारकों की स्वच्छता अभियान अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र प्रताप तिवारी, सम्राट पृथ्वीराज चौहान, एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर और शहीद श्याम लाल सिंह की प्रतिमा के परिसर की साफ-सफाई करते हुए माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, सांसद डॉ.राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने सैकड़ो भाजपाइयों के साथ परिसरों की झाड़ू, पानी एवं कपड़ों से साफ-सफाई कर सांकेतिक रूप में स्वच्छता के महत्व को बताया। लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने महापुरुषों एवं शहीदों के स्मारकों की साफ-सफाई पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। अटल जी का सपना था कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और हम सभी इसी पुनीत कार्य में लगे हुए हैं। अटल जी को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, परमाणु परीक्षण और महान राजनेता, महान कवि, लेखक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने परिसर की स्वच्छता के पश्चात कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारत माता के सच्चे लाडले सपूत के रूप में सदैव याद किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों की योजना रचना बना ली गई है। जन्म शताब्दी पर वर्ष पर विभिन्न प्रकार के आयोजन वर्ष भर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, सरस्वती बहेलिया, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, भानु पाण्डेय, पवन मिश्रा, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, संगीता सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, जय सिंह चौहान, विभा शर्मा, कंचन केसरी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होकर परिसर की स्वच्छता में सहभागी बने और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अटल जी के विचारों का करें आत्मसात: रीती
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मूर्तियों एवं परिसरों की स्वच्छता के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अगुवाई में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आजादी के महत्व और अटल जी की प्रेरणादाई जीवनी हम सभी को पढऩी चाहिए।
