थाने के हेड कांस्टेबल को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल

इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक नजर आ रही है. वीडियो में खुद को इन्फ्लूएंसर बताने वाला सोनू, थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देता दिख रहा है. मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी.

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, स्कीम नंबर 136 स्थित जंगल कैफे के बाहर बनी नर्सरी में एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार तीन युवक नशे में थे और टक्कर के दौरान आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा. भीड़ जमा होते ही कार सवार युवक मौके से भाग निकले, जबकि ड्राइवर राहुल घायल हो गया. कार के भीतर से शराब की बोतलें मिलने की भी बात सामने आई है. सूचना पर हेड कांस्टेबल खेम सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे. इसी दौरान वहां मौजूद इन्फ्लूएंसर सोनू से उनकी कहासुनी हो गई थी. सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा, जबकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इन्फ्लूएंसर खुद ही पुलिस पर दबाव बना रहा था. बहस के दौरान उसने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की बात कहकर माफी मांगने का दबाव बनाया. वीडियो में सोनू यह कहते भी नजर आ रहा है कि उसके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और माफी नहीं मांगी गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. वहीं पुलिसकर्मी घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने की बात करते रहे. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जंगल रेस्टोरेंट विवादों में रह चुका है. कुछ दिन पहले यहां शहर के कई इन्फ्लूएंसर्स की नाइट पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब इस घटना के बाद पुलिसकर्मी से बदसलूकी को लेकर सोशल मीडिया पर भी इन्फ्लूएंसर के रवैये की जमकर आलोचना हो रही है.

Next Post

जापानी गोल्फ के दिग्गज 'जंबो' ओज़ाकी का निधन

Wed Dec 24 , 2025
टोक्यो, 24 दिसंबर (वार्ता) जापान के सबसे सफल प्रोफेशनल गोल्फर, मसाशी ‘जंबो’ ओज़ाकी का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीबीसी स्पोर्ट के अनुसार, टी से लंबी दूरी तक शॉट मारने की वजह से ‘जंबो’ नाम से मशहूर ओज़ाकी ने जापान टूर पर 94 बार जीत हासिल […]

You May Like