कमरे में मिली युवक की लाश

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत शिवदत्त कालोनी में एक युवक की लाश कमरे में पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि संदीप उर्फ कल्लू जैन 42 वर्ष निवासी शिवदत्त कालोनी गोसलपुर ने सूचना दी कि वह गल्ला का व्यापार करता है राहुल जैन की माँ अनीता जैन कुलिया मोहल्ला में अपने मकान में गई जहां उनका भाई मनोज जैन रहता था जो खाना खाने नही आया था.

अनीता जैन अपने भाई के घर गईं कमरे का शटर हल्की थोड़ा सा खुला था, शटर उठाकर अंदर जाकर देखी कमरे के अंदर मनोज कुमार जैन जमीन में चित्त अवस्था में पड़ा था, मनोज कमर के नीचे कपड़े नहीं पहना था मनोज की मौत हो चुकी थी अनीता बाई ने उसे घटना के बारे में बताया तो वह आकर देखा मनोज कुमार जैन उम्र लगभग 46 वर्ष मृत अवस्था में जमीन में पड़ा था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Next Post

युवक ने खाया जहर, मौत

Tue Dec 23 , 2025
जबलपुर‌: पनागर थाना अंतर्गत प्रताप वार्ड निवासी युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि प्रशांत सराफ पिता मदनलाल सराफ 29 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर द्वारा […]

You May Like