दतिया: हार जीत का दांव लगाते 4 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर से बडेरा सोपान पर पण्डोखर पुलिस की छापामार कार्रवाई में इन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 19 हजार 3 सौ रूपए एक ताश की गड्डी जब्त की है।
जुआ सरगना पपीते यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पपीते यादव पर जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। जुआ सट्टा के विरुद्ध पण्डोखर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पण्डोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत का कहना है कि जुआ सट्टा बख्शा नहीं जाएगा।
