भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं कमल हासन : अनुपम खेर

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता और फिल्म निर्माता अनुपम खेर ने दिल्ली हवाई अड्डे पर दिग्गज अभिनेता कमल हासन से मिलने के बाद दिल छू लेने वाला एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने कमल हासन को भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया।

श्री खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए श्री हासन की तारीफ में कुछ शब्द कहें और उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया।

श्री खेर ने लिखा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय सिनेमा के ‘सबसे बेहतरीन’ अभिनेताओं में से एक कमल हासन जी से मिलकर बहुत खुशी हुई! मैं सालों से उनकी कला और अलग-अलग तरह के अभिनय का प्रशंसक रहा हूं। मैंने एक अभिनेता के तौर पर उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके बेहतरीन अभिनय की सूची अनगिनत है।”

‘तन्वी द ग्रेट’ के निर्देशक ने यह भी बताया कि दोनों ने एयरपोर्ट लाउंज में लगभग एक घंटा साथ बिताया और कई तरह के विषयों पर गहरी बातचीत की।

श्री खेर ने उनसे हुई मुलाकात को इस तरह साझा किया, “हम लगभग एक घंटे तक हवाई अड्डे के लाउंज में बैठे रहे। उस एक घंटे में ऐसा लगा जैसे हमने पूरी जिंदगी की बातें कर लीं! इतने सारे विषय, विश्व सिनेमा, के. बालाचंदर सर, जिंदगी के सबक, पसंदीदा किताबें और बेशक महान रजनीकांत सर! यह एक शानदार बातचीत थी।”

श्री खेर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आपकी समझदारी, गर्मजोशी और तारीफ के लिए धन्यवाद सर! हमेशा प्यार, सम्मान और प्रार्थनाएं!”

इस बीच श्री खेर ने हाल ही में होमबाउंड के निर्माताओं को बधाई दी, जब फिल्म को 98वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

Next Post

योग ने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और सामंजस्य का मार्ग दिखाया: प्रधानमंत्री

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ शुक्रवार को परंपरागत चिकित्सा पर आयोजित दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के वैश्विक सम्मेलन का समापन हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिनों तक चले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर से आए पारंपरिक चिकित्सा […]

You May Like