शिवपुरी के किसानों से हरियाणा में 70 हजार लूटे, टमाटर बेचकर फरीदाबाद मंडी से लौट रहे थे

शिवपुरी: फरीदाबाद की डबुआ मंडी में टमाटर बेचकर शिवपुरी लौट रहे तीन किसानों से पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर लूटपाट किए जाने की घटना सामने आई है। पृथला गांव के फ्लाईओवर के पास नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कारोबारियों से 70 हजार 560 रुपए लूट लिए। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी के तिघरी गांव निवासी राजकुमार यादव ने शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपने गांव के बाईस राम और लायकराम के साथ टमाटर बेचने फरीदाबाद की डबुआ मंडी आए थे। उनके टमाटर 73 हजार रुपए में बिके थे, जिसमें से 3 हजार रुपए का डीजल डलवा लिया गया था। शेष 70 हजार 560 रुपए जेब में रखकर वे तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे।

रात करीब डेढ़ बजे जब उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-19 पर पृथला गांव के फ्लाईओवर पर पहुंची, तो एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी, तो लुटेरों ने अपनी बाइक आगे लगाकर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।गाड़ी रुकते ही लुटेरों ने गाड़ी की चाबी छीन ली और व्यापारियों पर नशीला पदार्थ बेचने का आरोप लगाते हुए जेब चेक कराने को कहा। इसी दौरान एक युवक ने अपनी जैकेट हटाकर हथियार दिखाया जिससे वह डर गए। इसके बाद लुटेरों ने उनकी जेबों की तलाशी ली और 70 हजार 560 रुपए लूट लिए।

Next Post

बहराइच में तेंदुये के हमले में किसान घायल

Fri Dec 19 , 2025
बहराइच, 19 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में स्थित महराज सिंह नगर में शुक्रवार को एक किसान पर गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े, जिसके कारण युवक की जान बच […]

You May Like