विद्युत एवं राज्य पेंशनर्स ने धूमधाम से मनाया पेंशनर्स डे

ग्वालियर: मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर एवं राज्य प्रोग्रेसिव पेंशनर्स ग्वालियर ने जगन्नाथ गार्डन, हाथी खाना रोड, मुरार में विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रांतीय महामंत्री प्रोग्रेसिव राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन गोविंद सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में पेंशनर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि विद्युत पेंशनर्स के प्रांतीय अध्यक्ष एसके जायसवाल के अतिरिक्त प्रताप सिंह कुशवाहा एवं रतन कुमार वर्मा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष मुकेश मौर्य एवं एम एल अनुरागी प्रांतीय सचिव प्रोग्रेसिव पेंशनर्स, केदार सिंह मेकाले ने भी संबोधित किया।

जायसवाल ने अपने संबोधन में पेंशनर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक पेंशन पेंशन के जनक स्व डी एस नकारा एवं सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश स्व वाय बी चंद्रचूड़ को श्रद्धांजलि देते हुए विधुत पेन्सनर्स के दो सूत्रीय मांग पत्र जिसमें पेंशन की गारंटी एवं केंद्र के समान महंगाई राहत की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा चलाया गया आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे जिलाधीश कार्यालय ग्वालियर पर जोरदार प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने सभी पेंशनर्स को शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम अध्यक्ष, प्रोग्रेसिव पेंशनर्स के प्रांतीय महामंत्री श्री गोविंद सिंह कुशवाह ने समस्त पेंशनर्स को एकजुट होकर पेंशन की विभिन्न समस्याओं के लिए लड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र स्वामी एवं आभार प्रदर्शन रामेश्वर दयाल कुशवाह ने किया। पेन्सनर्स डे के इस आयोजन में मप्र विद्युत मंडल एवं प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के लगभग 300 पेंशनर्स उपस्थित रहें कार्यक्रम के पश्चात सह्भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्युत पेंशनर्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव, प्रांतीय प्रचार मंत्री एन आर अतरौलिया,कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्षगण एस एल शाक्य,अजय सिंह कुशवाह, रामकुमार राय एवं सैकड़ो की संख्या में विद्युत मंडल एवं राज्य प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।

Next Post

ट्रांसफार्मर में भीषण आग

Fri Dec 19 , 2025
ग्वालियर:डबरा की श्रीराम कॉलोनी में पिछले कई घंटे से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगी हुई है। बिजली विभाग से अभी तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है, लोगों में दहशत है। आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like