संस्कार में झलकी भरतनाट्यम की भव्य साधना

भोपाल: रंग श्री लिटल बैले ट्रूप में गुरुवार की शाम प्रतिभालय आर्ट्स अकादमी के 19वें वार्षिक उत्सव संस्कार में भरतनाट्यम की भावपूर्ण और तालमेल से भरी प्रस्तुति देखने को मिली। दो चरणों में हुए इस आयोजन में 110 कलाकारों ने नृत्य, भक्ति और समर्पण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पहली प्रस्तुति गणेश पंचस्रोत की रही।

इसके बाद नृत्य नाटिका आदि शंकरा मंचित की गई। जिसमें 14 से 42 वर्ष के 49 कलाकारों ने आदि शंकराचार्य के अद्वैत सिद्धांत को भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। मंच पर उनकी यात्राएं, ज्ञान का संदेश और शांति की अनुभूति प्रभावी ढंग से उभरी। जिसे संगीत, गायन और वाद्य संयोजन ने प्रस्तुति को और सशक्त बनाया।
दूसरे चरण में पंचतंत्र पर आधारित नृत्य नाटिका चत्वारि यथार्थ मित्राणि प्रस्तुत की गई।

जिसमें बाल कलाकारों ने हिरण, कौवा, चूहा और कछुए की मित्रता की कथा मंच पर जीवंत किया। कथा के माध्यम से भरतनाट्यम की शुद्धता और अभिनय की सरलता ने सच्ची मित्रता का संदेश दर्शकों तक पहुंचाया।इस प्रस्तुति की खास बात यह रही कि संवाद संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में थे। जिसका निर्देशन और नृत्य संरचना डॉ मंजू मणि हतवलने ने किया। शास्त्रीय नृत्य के संस्कार और नवाचार का सुंदर संगम ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

Next Post

ग्राम रिछावर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संबंधी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri Dec 19 , 2025
देवरी: ग्राम रिछावर से डामल रोड तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सामने आ रही कुछ व्यवहारिक समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में असंतोष देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम रिछावर के समस्त ग्रामीणों ने तहसील […]

You May Like