इंदौर: मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसका कारण यह है कि दिन में गर्मी और रात शीतलहर की गिरफ्त में है। कल रात का तापमान फिर 5 डिग्री के अंदर दर्ज हुआ। दिन का तापमान 28 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। प्रदेश में शीत लहर चल रही है, लेकिन रात में ही मौसम में ठिठुरन महसूस हो रही है। कल रात इंदौर का तापमान फिर गिरा और 4.9 डिग्री न्यूनतम दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ , जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
मौसम में उत्तरी हवाओं के कारण रात का तापमान सामान्य से बहुत कम हो रहा है। शीतलहर का वातावरण बना रहा है, मगर दिन में सूरज की तेज किरने शीतलहर को दबा भी रही है। यह कारण है कि दिन में धूप चेट रही है।प्रदेश में सबसे कम तापमान मंदसौर 3.7 में और सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 30.2 दर्ज किया गया है। प्रदेश के भोपाल और इंदौर संभाग में शीत लहर का प्रभाव बना हुआ है। वहीं अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहेगा।
