भोपाल: ऐशबाग थाना इलाके में एक युवक ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास मौके पर सुसाइड़ नोट भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के सुभाष नगर में रहने वाले मृतक उमेश (20) ने सल्फास खा ली थी. जहरीली दवा का असर तेज होने के चलते उमेश की मौत हो गई.
मृतक अपने घर के पास में ही मोबाइल की दुकान पर काम करता था. उमेश ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण भी अब तक सामने नहीं आ सका है. पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है. मौके पर पुलिस को सुसाइड़ नोट भी नहीं मिला. मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
