एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का ऐलान

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। एशेज सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। तीसरा टेस्ट जीतते ही ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

एशेज सीरीज की तीसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है। इस सीरीज में कमिंस पहली बार खेलते दिखेंगे। चोट के कारण कमिंस इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला में हिस्सा नहीं ले सके थे। वहीं इस मुकाबले के लिए नाथन लियोन को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। पिछले मुकाबले में नाथन लियोन को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है। अब उनकी भी वापसी हो गई है।

Next Post

झरकटा पहाड़ में बेकाबू पिकअप वाहन पलटा , चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत

Tue Dec 16 , 2025
सिंगरौली: चितरंगी तहसील क्षेत्र के पुलिस चौकी नौडिहवा अंतर्गत झरकटा सड़क मार्ग में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। पिकअप वाहन श्रमिकों को लेकर आ रहा था कि पहाड़ में बेकाबू होकर पलट गया ,जिसमें सवार चार श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन श्रमिक गंभीर […]

You May Like