गेहूं, चीनी मजबूत; चावल नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,755.96 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं चार रुपये चढ़कर 2,848.44 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा 18 रुपये की बढ़त के साथ 3,307.09 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल में 47 रुपये और सूरजमुखी तेल में 54 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। सोया तेल पांच रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 107 रुपये और वनस्पति की 62 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

सप्ताह के दौरान चना दाल की औसत कीमत 19 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, मसूर दाल छह रुपये महंगी हुई। तुअर दाल आठ रुपये और मूंग दाल सात रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। उड़द दाल की कीमत भी 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। वहीं, चीनी 11 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

एफपीआई ने दिसंबर में पूंजी बाजार से निकाले 24,936 करोड़ रुपये

Sun Dec 14 , 2025
मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 24,936 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 17,955 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इसके अलावा उन्होंने 7,585 करोड़ […]

You May Like