वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सड़कों पर फैला कचरा

माचलपुर। नगर परिषद माचलपुर में पदस्थ सफाई कर्मचारियों के द्वारा वेतन नहीं मिलने के चलते कामकाज बंद कर हड़ताल की जा रही है, शनिवार को तीसरे दिन भी हड़ताल रही. सफाई कार्य ठप्प होने से बाजार, गली-मोहल्लों में सडक़ो पर कचरा फैला हुआ है, जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गौरतलब है कि विगत 3 माह से वेतन नहीं मिलने तथा अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद माचलपुर के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. शनिवार को मुख्य नपाधिकारी द्वारा कर्मचारियों से चर्चा कर एक माह के वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया किंतु कर्मचारी नहीं माने और उनके द्वारा रुका हुआ सारा वेतन देने की मांग की जा रही है.

आर्थिक परेशानी का कर रहे सामना

कर्मचारियों का कहना है कि इतने लम्बे समय तक वेतन नहीं मिलने से भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद कार्यालय माचलपुर के सामने टेंट लगाकर धरना दिया जा रहा है.

 

Next Post

गेहूं, चीनी मजबूत; चावल नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sun Dec 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 […]

You May Like