केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भोपाल में सुरक्षा बढ़ाई गई

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित सरकारी आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। आवास के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। आसपास के क्षेत्र में पुलिस की गश्त और वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर भी लागू की गई है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बढ़ाना एहतियाती कदम है और किसी विशेष खतरे को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान पहले से ही उच्च श्रेणी की सुरक्षा के दायरे में हैं, इसके बावजूद सतर्कता के तहत सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।

Next Post

नेशनल लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निराकरण का प्रयास

Sat Dec 13 , 2025
भोपाल। जिला न्यायालय परिसर सहित भोपाल जिले की विभिन्न अदालतों में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर जिलेभर में कुल 61 खंडपीठों का गठन […]

You May Like