
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने आज दिन शुक्रवार की सुबह चितरंगी तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धानी विद्यालय के प्राचार्य के अलावा अन्य विद्यालयों के करीब आधा दर्जन शिक्षको समेत 14 अतिथि शिक्षक गैर हाजिर मिले हैं। इन सभी गैर हाजिर शिक्षको को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। डीईओ के साथ हरिश्चचन्द्र सिंह मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक आज दिन शुक्रवार को डीईओ एसबी सिंह ने सबसे पहले शाउमा विद्यालय हरफरी का 10:30 बजे औचक निरीक्षण किया। जहां 480 छात्र-छात्राओं में से 372 छात्र उपस्थित मिले। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक ललन सिंह जन शिक्षक, गजेंद्र सिंह सहाय ग्रेड -3, अजय प्रकाश त्रिपाठी अतिथि शिक्षक, मिथिलेश कुमार सिंह, रामखेलावन पटेल, प्रवीण मिश्रा राम, कलेश जायसवाल, मानवेंद्र तिवारी, सोनप्रभा सिंह, राजेश चतुर्वेदी, प्रज्ञा द्विवेदी अनिल बैस, अनुभव पाठक अतिथि शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसके बाद 10:55 बजे शासकीय हाई स्कूल धानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय खुली पाई गई, शिक्षक बाहर खड़े मिले। वहीं अल्पना शर्मा प्राचार्य हाई स्कूल, चंद्रवती सिंह मा. शि., अजय कुमार शर्मा, सुशील कुमार पाठक अतिथि शिक्षक गैर हाजिर रहे । साथ ही एचएस कोरसर एवं एचएसएस बर्दी विद्यालय तथा एचएसएस कन्या चितरंगी संचालित पाई गई। सभी शिक्षक उपस्थित रहे एवं सभी कक्षाओं में अध्ययन-अध्यापन करते पाये गये। इसके बाद हाई स्कूल नौडिहवा पोंडी पहुंचे, विद्यालय संचालित मिली और 202 दर्ज छात्रों मे 159 उपस्थित पाए गए। इस दौरान शिक्षक देवेश कुमार धर अतिथि शिक्षक वर्ग-2 अनुपस्थित मिले। इधर डीईओ ने बताया कि उपरोक्त विद्यालय में अनुपस्थित लोकसेवकों से एससीएन जारी कर जबाब चाहा गया एवं अनुपस्थित 14 अतिथि शिक्षकों का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किये गए। आगामी माह में होने वाले प्री बोर्ड एवं बोर्ड विद्यालयों की परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई एवं छात्र व शिक्षकों से परीक्षा परिणाम सुधार के लिए किये जाने वाले प्रयासों की चर्चा की गई।
शिक्षक मिले, लेकिन एक भी छात्र नही दिखे
जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय पीएस करहिया कोटिया पहुंचे, विद्यालय के शिक्षक धर्मेन्द्र त्रिपाठी विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 11:10 पर आये एवं विद्यालय खोले। विद्यालय में दर्ज छात्र 20 है परन्तु कोई छात्र विद्यालय में उपस्थित नहीं पाया गया। विद्यालय परिसर में चारो तरफ गंदगी पाई गई। डीईओ द्वारा सम्बंधित कर्मचारी को शोकाज नोटिस जारी किया गया।
