‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: कियारा घर छोड़कर भागी, बस स्टैंड पर रोती मिली, अजन्मे बच्चे पर विवाद से अभीरा-अरमान परेशान

मुंबई, 12 दिसंबर, 2025: लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब कहानी भावनात्मक मोड़ पर पहुँच गई है। आज रात के एपिसोड में ड्रामा तब शुरू होता है जब मनीषा, कावेरी से शिकायत करती है कि अभीरा और अभीर मिलकर कियारा को परेशान कर रहे हैं। हालांकि, बड़ा मोड़ तब आता है जब मनीषा, कियारा के अजन्मे बच्चे के बारे में गलत बातें कह देती है। इससे आहत होकर, कियारा घर छोड़कर जाने का फैसला करती है।कियारा के जाने के बाद घर में हड़कंप मच जाता है। अभीरा और अरमान उसे खोजने निकलते हैं और कियारा उन्हें एक बस स्टैंड के पास अकेला बैठा पाती है। कियारा उन्हें बताती है कि वह अपनी जिंदगी के नए पड़ाव से बहुत घबराई हुई है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

आगे कहानी में मोड़ तब आता है जब कियारा, अभीर के सामने दो चौंकाने वाली शर्तें रख देती है— या तो वह बच्चे को चुने या उसे। अभीर कहता है कि वह बच्चे को अकेले भी पाल सकता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा मिलकर कियारा और अभीर को एक करने का प्लान बनाते हैं, जबकि मनीषा दूसरी तरफ दोनों को हमेशा के लिए अलग करने की चाल चलती दिखाई देगी।

Next Post

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2': मिहिर को छोड़कर जाएगी तुलसी, 6 साल के लीप में वृंदा बनेगी जुड़वां बच्चों की माँ

Fri Dec 12 , 2025
मुंबई, 12 दिसंबर, 2025: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज आ गया है, क्योंकि शो में अब तक का सबसे बड़ा मोड़ आने वाला है। मिहिर और नॉयना के रिश्ते की सच्चाई पता चलने के बाद तुलसी पूरी तरह बिखर जाती है […]

You May Like