जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत टेढ चौकी के पास बुलेरो को टक्कर मार हाईवा खेत में घुस गया। टक्कर से बुलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी, दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार जैन 48 वर्ष निवासी सहजपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात्रि अपनी बुलेरो एमपी 20 सीई 9833 से शेख अमित एवं राकेश जैन के साथ करकबेल के पास मटर की गाडी फेल हो जाने के कारण लेबर लेकर जा रहे थे.
रात्रि 11 बजे टेढ चौकी के पहले शहपुरा के पास पहुुचे तभी गोटेगॉव की ओर से आ रहा हाईवा का चालक एमपी 20 एचबी 8155 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी बुलेरो में सामने से टक्कर मार दिया। हाईवा खेत में घुस गया, टक्कर से बुलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी उसके एवं राकेश जैन को हाथ, चेहरे में चोट आ गयी।
